महुआ मे विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता महुआ : थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर ओस्ती गांव में एक दिन पूर्व महिला की मौत के बाद उसके मायके वालों ने मृतका के ससुराल में जमकर हंगामा किया और बवाल किया है। बताया गया है कि महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर ओस्ती गांव में निवासी बबलू राय की 28 वर्षीय पत्नी सीता देवी की शव संदिग्ध अवस्था मे बिछावन पर पाया गया था। सुचना के बाद महुआ पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके मायके वालों को सुपुर्द कर दिया था। लेकिन उसकी अंतिम संस्कार करने के बजाए मायके वालों ने शव को मृतिका के ससुराल में रखकर हंगामा खड़ा कर दिया।

वहीं मृतका के ससुराल में घर के आंगन में शव रखकर घर के अंदर के पेटी बक्सा गोदरेज आदि का ताला खोल कर शव को आंगन में रखकर किया प्रदर्शन वहीं मृतका के ससुराल में घर के आंगन में शव रखकर घर के अंदर के पेटी बक्सा गोदरेज आदि का ताला तोड़कर पैसा कपड़ा गहना लूट लिया। ये सब आसपास के लोगो नको नागवार लगा और ज़ब इसका विरोध जताया तो मृतका के मायके पक्ष के लोग आक्रोशित होकर मारपीट करने लगा। जिससे दोनों पक्ष में जमकर मारपीट होने लगा ।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद, अपर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार समेत भारी संख्या में दल बल के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

महुआ थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि मृतका के शव उसके ससुराल में रखकर मायके वालों के द्वारा बवाल किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के साथ उसके मायके वालों के द्वारा झड़प की सूचना मिली थी। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंच मामले को शांत कराया गया है। लिखित रूप से आवेदन अभी प्राप्तनहीं हुआ हैँ अगर प्राप्त होता हैं तो प्राथमिक दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़े

रिपोर्ट :रविरंजन प्र. सिंह, संवाददाता, चेहराकलां, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

SURYA NARAYAN SAHANI
Author: SURYA NARAYAN SAHANI

संवाददाता : महुआ