चेहरा कलां/महुआ,संवाद – रविरंजन प्रसाद सिंह।
महुआ विधानसभा से विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज ने फुका विगुल।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनसुराज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र से चेहराकलां प्रखंड के पूर्व प्रमुख इंद्रजीत प्रधान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत प्रधान 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
इंद्रजीत प्रधान चेहराकलां प्रखंड के बस्ती सरसिकन पंचायत के निवासी हैं। पंचायत राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है। वे लगातार चार बार पंचायत चुनाव जीत चुके हैं, जिनमें एक बार प्रखंड प्रमुख और दो बार उप प्रमुख के पद पर रहे हैं।
वर्तमान में उनकी पुत्रवधू पंचायत समिति सदस्य थी, हालांकि अपने पद से इस्तीफा देकर वे बीएससी शिक्षक के रूप में नियुक्ति कर कार्य कर रही है।
जनसुरज पार्टी की ओर से उनके मैदान में उतरने से महुआ विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गया है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर चर्चा तेज है कि क्या इंद्रजीत प्रधान अपने अनुभव और जनसंपर्क के बल पर नई राजनीतिक पारी में सफलता दर्ज कर पाएंगे।
#जनसुराजपार्टी #महुआचुनाव #इंद्रजीतप्रधान #बिहारविधानसभा चुनाव 2025
यें भी देखे और चैनल को सब्स्क्राइव जरूर करें:-
https://youtu.be/gwYxfDvLR5E?si=zieDNjQDNzt7wiwb