Public Health Engineering Department.

चेहराकाला(वैशाली) : प्रखंड क्षेत्र के बस्ती सरसिकन पंचायत के बखरी दुआ ग्राम के वार्ड 8 मे पिछले लगभग छः माह से ऊपर से वार्ड क्षेत्र मे पानी की सफ्लाई पूर्णत: बंद हैँ इस सन्दर्भ में वार्ड सदस्या विभा देवी पूछे जाने पर बताया की बार बार समरसेबल पंप जल ( खराब हो ) जाने से रिपेरिंग करना मेरे बस की बात नहीं है सरकार द्वारा कोई फंड जारी नहीं किया गया हैँ मै अपने निजी कोष से दो से तीन बार रिपेरिंग करबाकर वार्ड मे जल सफ्लाई किये लेकिन बिजली के लो वोल्टेज के कारण सबमर्सिबल पंप जल जाता है। अब मेरे बस की बात नहीं है प्रखंड मे इसकी सूचना पहले ही दे चुके है। वही ग्रामीणों का आरोप है की कभी भी नल जल से पानी सही से सप्लाई नहीं किया गया अब तो जल स्तर निचे चले जाने से हैंड पंप से भी पानी आना बंद हो गया है।

इस संदर्भ में मुखिया मुन्नी देवी के मोवाइल पर सम्पर्क किया गया लेकिन कॉल रिसीव नही किये तब पंचायत के उप मुखिया मो. फैसल से पूछे जाने बतया गया की समय समय पर पर फंड जारी किया जाता है लेकिन वार्ड सदस्य के द्वारा इस पर कोई ठोस पहल नहीं किया जाता है जिस कारण से पानी की सप्लाई बंद है मैं पीएचईडी विभाग को पहले ही सूचना दे चुके है |
ग्रामीण सुबोध कुमार सिंह ने बताया की मुखिया , वार्ड सदस्य , पंचायत सचिव और उप मुखिया से भी आग्रह किये की वार्ड 8 में नलजल से पानी हमलोगों को नही मिल रहा है अब गर्मी का समय आ गया है जिससे पानी का भू-जल स्तर काफी निचे चला गया है जिससे हमलोगों को हैण्ड पम्प से पानी निकालने में भरी कथी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है |
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief