वैशाली : मुख्यमंत्री पहुचे नगमा गाव ३५० योजनाओ का किया उद्घाटन व शिलान्यास , ७७८ करोड़ किये जायेंगे खर्च |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , ०६ जनवरी २०२५,पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री सोमवार को 11 बज के दो मिनट के आसपास नगवां गांव पहुँचे। पहुंचने के बाद जल जीवन हरियाली के तहत बने तालाब सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किये। फिर वहीं से मनरेगा भवन का लोकार्पण, डब्लूपीयू भवन का लोकार्पण,भीवो बिल्डिंग का शिलान्यास,पीएसस का शिलान्यास एवं जिले के विभिन्न विभागों की ३५० योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किये|

सभी योजनाओ में ७७८ करोड़ किये जायेंगे खर्च | उसके बाद  सीएम का काफिला सड़क मार्ग से चलकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगवां पहुँचा। वहीं पर सीएम जीविका एवं 12 अन्य विभागों के लगे स्टॉल का निरीक्षण किये।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नगवां गांव में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत निर्माण कराये गये तालाब का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने मछली का जीरा छोड़ने के साथ ही । महिलाओं के जीविकोपार्जन में वृद्धि होगी बल्कि महिला सशक्तीकरण को भी बल मिलेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़े …

पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री ने मौना वाया नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का किया निरीक्षण।

पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री ने मौना वाया नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का किया निरीक्षण।

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief