
वैशाली /हाजीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से वैशाली जिला में चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय में की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी डिस्पैच सेंटर 10 अप्रैल तक तैयार कर ली जाए। रात्रि में चेकिंग बढ़ा दी जाए। चुनाव पाठशाला में चौकीदार को भी जोड़ा जाए। आने वाले दिनों में हिट वेव के मद्देनजर अभी से ही सभी तैयारियां कर ली जाए।
मतदान केंद्रों पर पानी और शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करें।बैठक में एडीएम, डीडीसी, डीपीजीआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी , सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, एसडीएम, डीटीओ, डीसीओ, डीपीआरओ सहित जिले के सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 71