मुहर्रम को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,महनार(वैशाली)। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को महनार अनुमंडल कार्यालय के सभा कक्ष में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ नीरज सिन्हा एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए मनाया जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लाइसेंसधारी अखाड़ा समितियां केवल स्वीकृत मार्ग पर ही जुलूस निकालें। बिना लाइसेंस किसी भी व्यक्ति अथवा समिति को अखाड़ा या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने, अवैध एवं धारदार हथियारों के प्रदर्शन तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

थानाध्यक्ष ने सभी लाइसेंसधारी अखाड़ा समितियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जुलूस एवं अखाड़ों की गतिविधियों की ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी निगरानी में वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में पर्व एवं जुलूस को लेकर साफ-सफाई, बिजली, पेयजल तथा मेडिकल टीम की विशेष व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। मदन चौक पर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। सभी अखाड़ा समितियों को निर्धारित समय पर ताजिया जुलूस का पहलाम करने तथा शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। उत्कृष्ट कला प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक के अंत में प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि मुहर्रम की परंपराओं का सम्मान करते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में बीडीओ महनार मुकेश कुमार, देसरी एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बीडीओ-सीओ, थानाध्यक्ष, जेईई, चिकित्सा पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी गौरव कुमार, समाजसेवी ध्रुव कुमार सिंह, मनोज कुमार मेहता, मदन राय, मो. कलीम अशरफ, आबिद हुसैन, इम्तियाज अहसन, जया कामरान, गुलाम रब्बानी, आसिफ हुसैन, मो. युसुफ, अब्दुल गफ्फार, इरशाद उर्फ सोनू, हरिशंकर पासवान, नसीम, सद्दाम, एहसान सहित विभिन्न अखाड़ों के खलीफा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#महनार #वैशाली #मुहर्रम2026 #शांतिसमिति_बैठक #SDO #SDPO #ताजिया_जुलूस #कानून_व्यवस्था #सौहार्द #सत्यम_ग्राम_न्यूज

ये भी पढ़े…

1. बाया नदी से शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, बेलसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

https://satyamgramnews.in/बाया-नदी-से-शराब-कांड-का-फर/06/2026/18/18/52/23/satyamgramnewsnetwork/

2. महनार में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे-हथियार बैन।*

महनार थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने डीजे व धारदार हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।

https://www.facebook.com/share/p/18wEVeyKAX/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief