मुहर्रम को ले मंगलवार की शाम चेहराकलां में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, चेहराकलां: प्रखंड क्षेत्र के कटहरा थाना अंतर्गत मुहर्रम पर्व को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण महौल में संपन्न कराने को लेकर पूर्व संध्या पर मंगलवार को चेहराकलां में प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। कटहरा थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष एवं करौना ओपी प्रभारी ज्योतिष पासवान के नेतृत्व में अर्ध्यसैनिक सुरक्षा बलों के साथ कटहरा थाना, करौना ओपी क्षेत्र के विभिन्न चौक -चौराहे पर फ्लैग मार्च किया एवं लोगों से भाईचारे का महौल बना पर्व मनाने की अपील की।
वहीं पर्व में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया। सुरक्षा बलों के साथ पुलिस थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय चौक चेहराकलां, मुस्तफापुर,कटहरा, करौना, मथनामिलिक, सेहान, खाजेचांद छपरा, करहटियां बुजुर्ग, सूमेरगंज,खोरमपुर, छौड़ाही, बखरीदोआ आदि चौक – चौराहे पर पैदल चलकर फ्लैग मार्च किया गया।