मोटरसाइकिल गैरेज दुकान में आग लगने से लाखों के नुकसान।

राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

राजापाकर दक्षिणी पंचायत के बंघारा ग्राम स्थित चोवा चौक पर दीपक मोटरसाइकिल गैरेज दुकान में आग लगने से दुकान में रखें सभी सामान जलकर राख हो गए।लाखों रुपए के क्षति का अनुमान है।इस संबंध में महेश्वरपुर ग्राम निवासी विनय सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि मेरी दुकान राजापाकर दक्षिणी पंचायत के बनघरा ग्राम निवासी मिंटू सिंह के जमीन मे है ।किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते रात्रि में दुश्मनी से आग लगा दी गई है।जिसकी सूचना मुझे वहां के ग्रामीणों द्वारा दी गई।जब घर से आया तो दुकान में आग पूरी तरह से लगी हुई थी।जिसकी सूचना राजापाकर थाने में दमकल करमी को दी गई। दमकल से आग पर काबू पाया गया।दुकान में एक बाइक, जनरेटर मशीन ,हवा टंकी, हवा मशीन, गाड़ी धोने वाली मशीन, कई तरह के लॉन्च, 50 पीस मोबील, क्लच प्लेट, टायर ,ट्यूब, एयर क्लीनर, वाइजर, सभी जलकर राख हो गए। जिससे लगभग 7 से 8 लाख रुपए के क्षति का अनुमान है।आवेदन में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना की सूचना अंचलाधिकारी को भी दी गई।निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे एवं घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।वही अग्नि पीड़ित दुकानदार को आपदा कोष से मिलने वाली हर सहायता देने का आश्वासन दिया गया।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief