मोतिहारी : लोको पायलट की सुझबुझ से युवती की बच गई जान |

सत्यम ग्राम न्यूज़, मोतिहारी : चकिया स्टेशन के आउटर  सिंगनल के समीप उस समय एक बड़ी दुर्धटना  ट्रेन के लोको  पायलट के सुझबुझ के कारण टल गई अन्यथा एक  युवती की जान  ट्रेन से कट कर हो जाती मामला जान आश्चर्यचकित हो जायेंगे |

मोतिहारी में मंगलवार की सुबह एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। छात्रा मोतिहारी से पटना की ओर जा रही ट्रेन के आगे ट्रैक पर लेट गई। ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसकी जान बचाई।

ट्रेन रुकने के बाद लड़की ने ट्रैक पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया वो ट्रैक से हटने को तैयार नहीं थी। अपनी पीठ पर बैग रखे ट्रैक के बीचो  बिच  सोई रही। लोको पायलट ने उसे हटने को कहा, लेकिन वो उठ ही नहीं रही थी। तब  लोको पायलट ट्रेन से निचे उतरकर हटाने लगे उसके बाद  वहां कुछ लोग जमा हो गए।

लोको पायलट ने वहां मौजूद महिला से उसे हटाने को कहा, जब महिला ने उसका हाथ पकड़कर उसे उठाया तो कहने लगी मेरा हाथ छोड़िए आपलोगों को क्या करना है। मुझे छोड़िए। मुझे मरना है। लड़की फिर से ट्रैक पर लेटने की कोशिश करती है, लेकिन एक दूसरी महिला उसे खींचकर दूसरे ट्रैक पर ले गई, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।

घटना चकिया स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास हुई है। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है। एक मिनट  42 सेकेंड के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है लड़की बैग लिए ट्रैक पर लेटी हुई है। लोको पायलट उसे हटाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वो हटने को तैयारी नहीं होती है। स्थानीय महिला से उलझ पड़ी लड़की एवं दूसरी महिला ने जब जबरन लड़की को खींचकर ट्रैक से हटाया। तो वो दोनों महिलाओं से उलझ गई। वो कहनी लगी, आप लोगों को इससे क्या है? मुझे मरने दीजिए।

लड़की की हाथ पकड़कर महिला उसे समझाती रही लेकिन वो नहीं मानी। तभी एक महिला लड़की का हाथ पकड़ती है और उसे ट्रैक से दूर लेकर चली जाती है। लड़की हाथ छुड़ाकर वापस ट्रैक पर जाना चाहती है, लेकिन महिला उसका हाथ नहीं छोड़ती है। इस दौरान ट्रेन वहां से गुजर जाती है। ट्रेन गुजरने के बाद युवती से लोग पूछताछ करने

लगे रहे |

ये भी पढ़े …

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-सामुदायिक-स्वा/09/2024/09/20/55/50/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief