मोबाइल के साथ लुटेरो को सोनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार |

सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोला बाजार के गौतम चौक पर अज्ञात लुटेरों ने हथियार के बल पर 7.4.24 को समस्तीपुर जिले के पटौरी थाना क्षेत्र के जलालपुर के कारू महतो के पुत्र मनोज कुमार को घायल करते हुए एक मोबाइल लूटकर लुटेरा फरार हो गया था । जहां पीड़ित के आवेदन के आधार पर सोनपुर पुलिस ने तीन लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया ।

थानाध्यक्ष राजनंदन ने शुक्रवार को बताया कि लूटी गई मोबाइल के साथ तीन लुटेरे को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार लूटेरा सनी कुमार पिता मिथलेश राय दूसरा राजन राय पिता स्वर्गीय मास्टर राय दोनों का घर जैतीय व धीरज कुमार राय पिता देव कुमार राय घर बबुर्बानी थाना सोनपुर जिला सारण के निवासी है । गिरफ्तार सन्नी कुमार और राजन कुमार का आपराधिक इतिहास यह है कि 8 .10 .30 को कांड में धारा 379 व 411 में संलिप्त है।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief