
मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट देर शाम पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च|
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले में मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना क्षेत्र में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। वहीं अखाड़े की ओर से भी मुहर्रम जुलूस निकालने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया कि थाना क्षेत्र में कई स्थानों राजापाकर बाजार, पोखरैरा, बखरी जफरपट्टी, बाकरपुर आदि स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी करी नजर रखी जा रही है।
वहीं दूसरी ओर राजापाकर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में संध्या काल में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा पर फ्लैग मार्च किया गया तथा थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने आम अवाम से अपील किया की मोहर्रम का पर आपसी भाईचारे के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए । फ्लैग मार्च में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, पीएसआई सुनील कुमार यादव, पीएसआई आरती कुमारी तथा बीएपी और बीएसजी के जवान शामिल थे।