
चेहराकलां, सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली:शनिवार को वैशाली जिले सहित सभी प्रखंडों में भाई-बहन के प्रेम व विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया।
चेहरा कला प्रखंड के चौक-चौराहों, बाजारों और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं। राखी, मिठाई और उपहार की खरीदारी को लेकर बाजारों में विशेष चहल-पहल बनी रही।
रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो भाई-बहन के रिश्ते को प्रेम, त्याग और सुरक्षा की डोर में बांधता है। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक एकता का अद्भुत नजारा जिले भर में देखने को मिला।
#रक्षाबंधन2025 #भाईबहन_का_प्यार #वैशालीसमाचार #त्योहार_की_खुशियाँ #सत्यमग्रामन्यूज़
ये भी पढ़े…
छात्र की हत्या मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया।
https://satyamgramnews.in/छात्र-की-हत्या-मामले-में-ए/08/2025/08/22/22/43/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief