
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड के बेरई गांव स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत विज्ञान शिक्षक धीरज कुमार के निर्देशन में वर्ग 6 के छात्र-छात्राओं द्वारा बाल मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस मेले में वर्ग 6 के गणित विषय से प्रोजेक्ट वर्क “हमारा फूड स्टॉल” के तहत छात्रों ने अलग-अलग लजीज व्यंजनों एवं पेय का आकर्षक स्टाल लगाया।
मेले का शुभारंभ विज्ञान शिक्षक धीरज कुमार ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया |
श्री कुमार ने बच्चों को इस प्रकार के आयोजन से होने वाले लाभ एवं सर्वांगीण विकास के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि गणित के इस प्रोजेक्ट से लाभ हानि तथा औसत की जानकारी आसानी से समझ में आ जाती है तथा कम लागत से अधिक मुनाफा कमाने के विजनेश स्कील का भी सहजता से विकास होता है।
साथ ही प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग के बारे में भी बाल विज्ञान मेला में उपस्थित अभिभावकों को बताया इस कार्यक्रम में 7 ग्रुप द्वारा सात स्टाल लगाए गए थे इनमें खाने-पीने की वस्तु के स्टॉल थे। ग्रुप -1 सोनाली,गरीना,सरिता,आयुष और अविनाश के द्वारा चाऊमीन, ग्रुप संख्या दो में सूरज, श्रुति, अमृता ,राजनंदनी और शिव नारायण के द्वारा चना मूंग चटपटी का ग्रुप संख्या 3 की पायल,अंकित,नीमा,नीरज और प्रिंस के द्वारा गोलगप्पे का, ग्रुप संख्या 4 से आदित्य चांदनी और रोहित के द्वारा बर्गर का ग्रुप, संख्या 5 से श्याम,सोनाली,खुशबू,सपना और बालवीर के द्वारा कॉफी का ग्रुप संख्या 6 के प्रियांशु,नव्या,अनुष्का और मंजय के द्वारा मोमोस का और ग्रुप संख्या 7 की प्रियदर्शिनी,सिबरन,आशिक और अनीता के द्वारा फ्रूट चार्ट,जूस और गोलगप्पे का स्टॉल लगाया गया|
चाऊमीन,बर्गर,पानी पुरी फ्रूट फल फूल एवं कॉफी के के अलग अलग स्टॉल सजे थे. स्टॉल पर सामग्री का नाम एवं सामग्री का रेट लिखा हुआ था. सभी बच्चे एवं अभिभावक उसे पढ़कर खरीदते थे एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया. फूड स्टॉल पर ग्रामीण,अभिभावक और बच्चों ने काफी चाव से उनकी खरीदारी की और इन सारे कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों द्वारा लागत और आय की तुलना कर अपने अपने लाभ की जानकारी शिक्षकों और अभिभावकों को दी तथा बिक्री से प्राप्त लाभ को आपस में बांटा. ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीण अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा काफी सराहा गया एवं धन्यवाद दिया गया.
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड शिक्षक श्री रुपेश कुमार ने किया.श्री कुमार ने उपस्थित अभिभावकों, ग्रामीणों एवं बच्चों को विद्यालय के बच्चों का सर्वांगीण विकास एवम विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमेशा से अनोखे तकनीक का प्रयोग करने वाले विज्ञान शिक्षक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विज्ञान शिक्षक धीरज कुमार एवं वर्ग 6 के छात्र-छात्राओं के एक सप्ताह के अथक परिश्रम के फलस्वरूप इतने आकर्षक तरीके से सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार एवं शिक्षक अरविंद कुमार,रूपेश कुमार,कुमार गौतम,कनकलता कुमारी,तुहीना कुमारी,अनवरी प्रवीण ने भी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।
ये भी पढ़े …
चेहराकला : रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 285 युवाओ को मिला नौकरी;1017 का हुआ निवंधन |
चेहराकला : रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 285 युवाओ को मिला नौकरी;1017 का हुआ निवंधन |
ताजा खबर देखने के लिए सत्यम ग्राम न्यूज़ के यूट्यूब,फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम प्लेटफार्म को सब्सक्राइब,फॉलो जरूर करें -धन्यवाद
https://www.facebook.com/share/v/15fQUgzTms/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली