राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ के सभागार भवन में हुआ दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन।

वैशाली / चेहरा कलां : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ के सभागार भवन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसके तहत वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन, शिक्षक अभिभावक संगोष्टी एवं मतदाता जागरूकता अभियान एवं कक्षा बार पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपमा कुमारी ने किया एवं संचालन वरीय शिक्षक राजेश रजक ने किया. कार्यक्रम को दीप जला उद्घाटन ने किया गया . मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित हुए .वर्ग 9 से 12वीं तक के प्रथम,  द्वितीय, तृतीय स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य  एवं गायन भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य अनुपमा कुमारी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया. तथा कहा कि जिनके माता-पिता बाहर प्रदेश में रहते हैं उन्हें भी इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए अपने घर जरूर बुलाएं. मौके  पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में मंटू ,मो.साबिर ,भोला दास ,अर्चना सिन्हा ,अमरेश कुमार ,विधार्थी पल्लवी, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनुपम कुमारी ,अखिलेश कुमार , कामिनी कुमारी, शबनम खानम, प्रवीण कुमार, रोहित रंजन ,पिंकी कुमारी, विनोद अभिभावक देवेन्द्र कुमार ,राम एकबाल राय , ममता देवी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा शामिल हुई।

AMRIT KUMAR
Author: AMRIT KUMAR