राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुक्की में प्रवेशोत्सव,शिक्षकगोष्टी का हुआ आयोजन |

वैशाली /पातेपुर: प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुक्की में प्रवेशोत्सव,परिणाम उत्सव ,अभिभावक शिक्षकगोष्टी मतदाता जागरूकता एवम सांस्कृतिक कार्यक्रकर्म के साथ काफी उत्साह पूर्वक एवम धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रकर्म में मुख्य रूप से बीडीओ,बीईओ,हरलोचनपुर सुक्की थानाध्यक्ष मौजूद थे कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में उपस्थित अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया गया.प्रवेशोत्सव में नामांकन हेतु आये बच्चों बच्चियों के द्वारा अभिभावक एवम अतिथियों को पुष्प बर्षा कर स्वागत किया गया.विद्यालय में नवमी दशमी में उत्कृष्ट छात्रों के प्रथम द्वितीय एवम तृतीय के छात्रों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया.मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक करने के लिए विद्यालय प्राचार्य ने शत प्रतिशत मतदान कर सरकार चुने.कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नाटक,गायन,भाषण,एवम मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया.विद्यालय प्राचार्य डॉ मो शफीउज्जमा ने अपने संबोधन में बच्चों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक रहने हेतु बच्चे एवम अभिभावक दिनों को सकारात्मक सोच पर बल देते कहा कि विद्यालय छात्र छात्रा एवम अपना सम्पूर्ण क्षमता का प्रयोग कर विद्यालय का नाम जिले स्तर पर नही अपितु बिहार और देश स्तर पर अपनी पहचान कायम करेगी जिसमे अभिभावकों की एवम स्थानीय लोगों की सहयोग की जरूरत है.इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रभारी डॉ जय प्रकाश वर्मा,विद्यालय के प्रशिद्ध शिक्षक मो आस मोहम्मद,एवम प्राचार्य ने विशिष्ट अतिथि जिसमे स्थानीय मुखिया गौतम राम,दधुआ पूर्व मुखिया अरुण साह,को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉ आश मोहमद,मिथलेश कुमार चौधरी,रमेश कुमार रंजीत कुमार,राजा हुसैन,राजेश कुमार,निशात फातमा,राज किशोर चौधरी,आकिर कुमार,मुबी लाल मेहता,मो सरफुद्दीन,रवि शंकर पासवान,अभिषेक प्रताप सिंह,मनीष सिंह,रोहित,राहुल,मो आशिफ,संगीतन कुमारी,आमोद चौधरी,परमेश्वर चौधरी उपस्थित थे.

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief