गोरौल : राजकीय मध्य विद्यालय महमदपुर पोझा में टीएलएम मेला का हुआ आयोजन|

सत्यम ग्राम न्यूज़ गोरौल : मंगलवार को सरकारी विद्यालय के बच्चों का पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ाने और बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश पर ग़ोरौल प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय महमदपुर पोझा में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.| मेले में चयनित विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कई तरह के रोचक तरीको की प्रदर्शनी लगाई| इस मेले में ग़ोरौल संकुल के 5 विद्यालय के शिक्षकों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को शब्द ज्ञान का आकार बनाकर दिखाया गया|

ताकि आसानी से बच्चे समझ सके. कार्डबोर्ड पर शिक्षको द्वारा तरह तरह के तरीकों से चित्र बनाकर लाया गया था ताकि बच्चे इसे आसानी से समझ सके. समन्वयक शंकर कुमार ने बताया कि अलग अलग विषय की पढ़ाई को आसान तरीके से बच्चों को समझाने के लिए ही टीएलएम चयनित शिक्षक अपना अपना प्रोजेक्ट लेकर आए थे जिसकी प्रदर्शनी टीएलएम मेला में लगाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर चयनित शिक्षक जिला स्तर पर प्रदर्शनी में भाग लेंगे और जिला स्तर पर बेहतर करने वाले शिक्षक राज्यस्तरीय मेला में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे जहाँ उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा|

ये भी पढ़े …

 

गोरौल : 20 लीटर देशी शराब लदे बाइक जप्त, कारोबारी मौके से फरहार |

गोरौल : 20 लीटर देशी शराब लदे बाइक जप्त, कारोबारी मौके से फरहार |

 

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR