
वार्षिक मुल्यांकन का रिजल्ट की घोषणा में उपस्थित विधार्थी व् अभिभावक ।
चेहराकलां संवाददाता, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क।
वैशाली /चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय के छात्रों का वार्षिक मूल्यांकन का सीलसीलेवार रिजल्ट जारी किया गया हैँ उसी क्रम मे शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय बखरी दोआ मे अभिभावक व छात्रों के बीच वार्षिक मूल्यांकन के रिजल्ट की घोषणा किया गया, विद्यालय प्रचार्य श्री कपिल साह की उपस्थिति मे सहायक शिक्षिका श्रीमती चांदनी कुमारी के द्वार रिजल्ट की घोषणा करते ही सभी उपस्थित छात्रों में ख़ुशी की लहर दौर गया और तालियां बजा बजाने लगा । अभिभावक ने सभी उपस्थित शिक्षकों को धन्यवाद दिया वर्ग आठमां मे कुल १०९ विधार्थी भाग लिए सभी उत्तीर्ण हुए तथा पंचम वर्ग से कुल ३९ विधार्थी नामांकित मे से -३६ विधार्थी ने भाग लिए सभी उत्तीर्ण हुए तीन विधार्थी परीक्षा मे भाग नहीं लिए इस संदर्भ मे स्कुल के प्राचार्य ने बताया की क्षतिज की सूची मे हैँ बाद मे विचार किया जायेगा। आठमां वर्ग मे टॉपर छात्र १. अंशु कुमार २ मो. दिलसाद ३. नीतीश कुमार एवम छात्रा १. लक्ष्मी कुमारी २. कंचन कुमारी ३. अनुपम कुमारी हुई आठमां वर्ग टॉपर अंशु कुमार ने बाजी मारी हैँ विद्यालय मे अभिभावक के उपस्थिति मे रिजल्ट घोषित किये जाने से अभिभावक बहुत ख़ुश नजर आ रहे थे सभी ने स्कुल के प्रबंधन समिति को बधाई दिए।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief