राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ । राजापाकर विद्युत आपूर्ति उपकेंद्र के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें तीन लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए।
इस मामले में बेरई पंचायत के चंदेश्वर साहनी रामचंद्र साहनी जलेश्वरी देवी को घरेलू परिसर में चोरी से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध कनीय अभियंता विक्रम कुमार ने सराय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवेदन में सभी के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।धावा दल में कनीय अभियंता के अलावा टेकनीशियन उमाशंकर साह मानव बल ब्रह्मानंद वर्मा कुंदन कुमार व रंजन कुमार शामिल थे।
ये भी पढ़े…
आधुनिक सुविधाओं लैस आर के अल्ट्रासाउंड का हुआ विधिवत उदघाटन।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली