राजस्थान के जैसलमेर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, युद्धाभ्यास में शामिल होने जा रहा था

हादसे में हेलीकॉप्टर...- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
हादसे में हेलीकॉप्टर का पायलट सुरक्षित है

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट तेजस क्रैश हो गया है। यह फाइटर जेट युद्धाभ्यास में शामिल होने जा रहा था। हादसे में फाइटर जेट का पायलट सुरक्षित है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है। बता दें कि जैसलमेर के पास पोकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के युद्धाभ्यास में मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि हवा में लहराता हुआ तेजस जवाहर कॉलोनी में स्थित मेघवाल समाज के हॉस्टल में घुस गया। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े।

हादसे का वीडियो आया सामने-

दोनों पायलट सुरक्षित

फाइटर जेट के क्रैश होने से पहले दोनों पायलट उससे बाहर निकल गए थे। घटनास्थल के आसपास जैसे ही वहां फाइटर जेट के क्रैश होने की बात सामने आई तो भारी भीड़ जमा हो गई।

Source link

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief