सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । प्रखंड के भलुई पंचायत अंतर्गत डुमरी गांव स्थित ग्राम कचहरी कार्यालय के बाउंड्री के अंदर पौधारोपण किए गए। अंचलाधिकारी गौरव कुमार राजस्व अधिकारी जुली कुमारी सेवानिवृत्ति कप्तान महेंद्र राय मैं संयुक्त रूप से पौधारोपण की शुरुआत की जिसमें 25 हवादार फूलदार पौधे लगाए गए।
पौधारोपण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहां की पेड़ पौधे का हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान है जिससे आप सभी वाकिफ हैं। पौधारोपण कार्य तो हमने सबों ने संपन्न कर दिया किंतु इसे जीवित रखना हम सबों का दायित्व है इस कार्य में हमारे पंचायत और आसपास के भाई बहनों बंधुओं अपेक्षा की जाती है कि वे इसे बचाए रखने में पूर्ण सहयोग देंगे। मैं यदा कदा कम से कम सप्ताह में एक बार आकर देखूंगा कि पौधे जीवित हैं या नहीं।
पौथरोपण कार्यक्रम में सरपंच सिताबलाल राय राजस्व कर्मचारी देवव्रत कुमार मुखिया प्रतिनिधि सुभाष कुमार समाजसेवी नीतीश कुमार ग्रामीण विमल राम प्रणिता देवी सविता देवी आदि ने सहयोग किया।
ये भी पढ़े…
पंचायत उपचुनाव के परिणाम की घोषणा,विजयी उम्मीदवार दिए गए प्रमाण पत्र।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली