
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । शनिवार को राजस्व पदाधिकारी के रूप में जूली कुमारी ने अपना योगदान दिया। इसके पूर्व में वे नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड में पदस्थापित थीं। वही अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि राजस्व पदाधिकारी की पदास्थापना से काम के बोझ से राहत मिलेगी। दोनों पदाधिकारी मिलकर आम जनता की भूमि विवाद दाखिल खारिज परिमार्जन सहित अन्य कार्यों को ससमय संपादित करने का प्रयास करेंगे।
वही नव पदास्थापित राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी ने कहा कि अभी भूमि से संबंधित ही अधिकतर विवाद होते हैं। उसका निपटारा करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। कोई भी व्यक्ति भूमि संबंधी किसी भी तरह के विवाद अथवा कार्यों के लिए सीधे राजस्व पदाधिकारी से संपर्क करें, किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : गाड़ी पार्किंग के विवाद में महिला एवं उसके दो बेटों का सर फोड़ा |
राजापाकर : गाड़ी पार्किंग के विवाद में महिला एवं उसके दो बेटों का सर फोड़ा |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली