
राजापाकर उत्तरी पंचायत में राजस्व व भूमि सुधार कैंप का हुआ आयोजन |
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो ,वैशाली: भू- सर्वेक्षण को लेकर जिला प्रशासन के आदेशानुसार भूमि दस्तावेजों के सुधार को लेकर त्वरित निष्पादन के लिए शुक्रवार से राजस्व व् भूमि सुधार कैंप का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को प्रथम दिन प्रखंड के राजापाकर उत्तरी पंचायत के लिए कैंप का आयोजन पंचायत भवन राजापाकर में किया गया।
आयोजित कैंप में भूमि संबंधित दस्तावेजों के सुधार के साथ-साथ परिमार्जन की मापी दस्तावेजों के आधार पर सीडिंग लगाना वसूली दाखिल खारिज अभियान बसेरा अंतर्गत लाभुको के लिए भूमि सर्वेक्षण अतिक्रमण भूमि विवाद से मामले सरकारी भूमि को चिन्हित करना पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि का प्रस्ताव तैयार करने के लिए संबंधित सारे मामलों का निष्पादन त्वरित गति से किया जाएगा। कैंप में कर्मचारी स्तर से दाखिल खारिज के 9 मामले निष्पादित किया गया।
वहीं भूमापी से संबंधी प्राप्त आवेदन पर तिथि निर्धारित की गई। 45 रैयातो का जमाबंदी आधार एवं मोबाइल नंबर से लिंक किया गया। दाखिल खारिज के लिए पांच आवेदन प्राप्त किए गए। जमाबंदी सुधार के लिए भी पांच आवेदन आए जिसमें दो आवेदन का मौके पर निपटारा मौके पर किया गया।राजस्व कर्मचारी ने बताया कि 6500 रुपया का लगान रसीद भी काटा गया है। अंचल अधिकारी गौरव कुमार ने बताया है कि 6 जुलाई को राजापाकर दक्षिणी पंचायत के लिए कैंप लगेगा।
उन्होंने पंचायत के लोगों से अपील किया है कि अपने-अपने राजस्व संबंधी कार्यों का निपटारा शिविर में आकर कर ले। शिविर में अंचल अधिकारी गौरव कुमार, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन अंचल अमीन राजकुमार विकास मित्र सरिता कुमारी आवास सहायक केदार कुमार पी आर एस मोहम्मद मोहसिन उपस्थित हुए।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 78