
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर पूर्वी टोला निवासी लक्ष्मेश्वर राय के पुत्र राहुल कुमार राय द्वारा अवर निरीक्षक (दारोगा) का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त करने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने राहुल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बताया जाता है कि राहुल कुमार राय ने फिजिक्स ऑनर्स से बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1923 में अवर निरीक्षक पद के लिए सफलता अर्जित की। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के राहुल ने स्वच्छ एवं अनुशासित पारिवारिक माहौल में अपनी पहली बड़ी मंजिल हासिल की है।
बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत शनिवार को राजगीर में आयोजित परेड में राहुल ने मुख्यमंत्री द्वारा ली गई परेड में भाग लिया, जिससे गांव का मान-सम्मान और बढ़ गया। इस अवसर पर उनके दादा एवं समाजसेवी योगेंद्र राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपने पोते पर गर्व है।
मोबाइल पर हुई बातचीत में राहुल कुमार राय ने बताया कि वह आगे और ऊंची छलांग लगाना चाहता है तथा वर्तमान में मिले पद का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेगा।
#राजापाकर #राहुलकुमारराय #दारोगा #अवरनिरीक्षक #ग्रामीणगौरव #युवासफलता #बिहारपुलिस #राजगीरपरेड
ये भी पढ़े….
प्रख्यात कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर भाषा उत्सव का आयोजन।
https://satyamgramnews.in/प्रख्यात-कवि-एवं-स्वतंत्/12/2025/11/21/00/13/satyamgramnewsrajapakar1/
*“भाषा ही हमारी पहचान, सीखने का बने नया आयाम”*
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली