
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। कृषि विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बसरा किसान भवन परिसर में खरीफ महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी सह कृषि समन्वयक दीपक कुमार एवं किसान सलाहकार रामदयाल राय ने बताया कि कृषि महोत्सव में किसानों को नई तकनीक से खेती, उन्नत बीज के बारे में जानकारी, मिट्टी जांच आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रखंड के सभी पंचायत के कृषि सलाहकारों द्वारा पंचायत के सभी प्रगतिशील किसानों को इस संबंध में महोत्सव में शामिल होने की सूचना दी गई है .सभी प्रखंड के किसानों का आह्वान किया गया कि कल शुक्रवार को 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित खरीफ महोत्सव में अनिवार्य रूप से शामिल होकर कृषी से संबंधी विभिन्न जानकारी प्राप्त करें।
ये भी पढ़े…
शिक्षाविद स्व. देवचरण राय के निधन पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली