
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर । राजापाकर बाजार स्थित विवाह भवन के परिसर में बाबा गणिनाथ विस्तारीकरण संगठन द्वारा काली स्थान परिसर में पूर्व में तीन दिवसीय अष्टयाम यज्ञ कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका व सहयोग करने वाले व्यक्तियों बिंदा सिंह रघुनाथ राय व गेनालाल सिंह को संगठन के अध्यक्ष ओंकारनाथ गुप्ता द्वारा फूल माला पहनाकर व शाल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाना चाहिए इससे उनका हौसला बढता है और समाज में अन्य कार्यों में भी वे बढ चढकर हिस्सा लेते हैं और कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।
समाजसेवी तपसी प्रसाद सिंह ने कहा कि कबीर मठ आश्रम के बगल में स्थित काली मंदिर के भव्य विकास की योजना है। वर्षों पूर्व में बने काली स्थान स्थानीय लोगों के आस्था का मुख्य केंद्र है। इस परिसर में स्थानीय लोग शादी विवाह सहित अन्य शुभ कार्य करने जरूर आते हैं। जगह के अभाव में लोगों को परेशानी होती है इसलिए इसके बिस्तारीकरण की योजना पर भी विचार विमर्श हुआ। लोगों ने सम्मानित व्यक्ति से अनुरोध किया कि काली स्थान के विस्तार की योजना बनाई जाए। समाज के सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर हर तरह के सहयोग करने को तैयार हैं। मौके पर राजेंद्र दास मंटू दास तपसी प्रसाद सिंह सुजीत ठाकुर गणेश राम मनोज राम कुंदन कुमार गणेश कुमार महेश कुमार अनूप दास सहित अनेक लोग शामिल मौजूद थे।
ये भी पढ़े…
राजापाकर :अंचलाधिकारी ने ग्राम कचहरी में लगाए पौधे।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-अंचलाधिकारी-ने/07/2025/13/16/58/22/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली