राजापाकर : गाँधी जी एवं शास्त्री जी की मनाई गई जयंती।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

राजापाकर दक्षिणी पंचायत के शनिचर हाट चौक स्थित जनता पुस्तकालय परिसर में भी जयंती हर्षौल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। मौके पर लोगों ने उनके पहले तैलचित्र पर फूल माला अर्पित की एवं महात्मा गांधी द्वारा सुबह में प्रार्थना सभा में गए गए गीत रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम गाकर उनको याद किया।

वही जय जवान जय किसान का नारा देने वाले स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के भी जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाए गए।मौके पर शिक्षाविद चतुर्भुज प्रसाद सिंह उपेंद्र राय देवेंद्र प्रसाद सिंह रामललित सिंह कपिल सिंह मिथिलेश कुमार राम इकबाल सिंह अनिल कुमार आदि लोगों ने दोनों महापुरुष के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे .देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान था. जिसे हम सभी नागरिक कभी भूल नहीं सकते. वहीं पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर भी प्रकाश डाला तथा कहा कि उनका नारा जय जवान जय किसान आज भी बुलंद है.

उन्होंने कहा था कि जब तक हमारे देश के किसान एवं देश की सीमा पर सुरक्षा करने वाले जवान खुशहाल नहीं होंगे तब तक हमारा देश भी खुशहाल नहीं होगा. उन्होंने उसे समय यह नारा देकर किसानों एवं जवानों का मनोबल बढ़ाया था जो अनुकरणीय है।

मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं में दीपक कुमार ,रोहित कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार ,मणिकांत ,अभिषेक कुमार, अनमोल कुमार, मोहित कुमार, आयुष कुमार, रोशन कुमार, अनमोल कुमार आदि शामिल है।

ये भी पढ़े…

आधुनिक युग में गांधी की विचारधारा पर संगोष्ठी आयोजित।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-आधुनिक-युग-में-ग/10/2024/01/20/10/51/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली