राजापाकर : जदयू कार्यकर्ताओं ने तिरहुत में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क।

जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क
जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास के नेतृत्व में प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों बेरई, रामपुर रत्नाकर, नारायणपुर, मीरपुर पताढ, लगुराव बिलंदपुर,राजापाकर दक्षिणी, राजापाकर उतरी आदि पंचायतों में घर घर घूम घूम कर जनसंपर्क अभियान चलाया और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के लिए दर्जनों स्नातक पास कार्यकर्ताओं को पार्टी का वोटर बनाया।

पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार श्री झा को सभी बनने वाले कार्यकर्ताओं ने अपार बहुमत से चुनाव जीता कर नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की बात कही। जनसंपर्क अभियान में जदयू कार्यकर्ताओं में नागेंद्र प्रसाद सिंह, रामऔतार साह, टुनटुन राम, अमरनाथ सिंह, सच्चिदानंद शर्मा ,मनोज कुमार सज्जन, संजय कुशवाहा, सुनील चौरसिया, राजेश दास , डॉ पप्पू कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-अवैध-रूप-से-विद्/08/2024/30/21/34/12/satyamgramnewsrajapakar1/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली