
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। राजापाकर दक्षिणी पंचायत के बनघाड़ा टोला निवासी जन वितरण प्रणाली के डीलर सकलदीप सिंह के असमायिक निधन पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मौके पर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के सदस्य व उनके परिजन उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सकलदीप सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। फेयर प्राइडस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष ऋतुराज कुमार ने कहा कि स्वर्गीय सकलदीप सिंह की गिनती प्रखंड के सबसे पुराने डीलरों में होती है।वे काफी अनुभवी थे।
सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुखिया कैलाश राय जयपत प्रसाद सिंह कुशेश्वर सिंह मनोज कुमार सिंह मुखिया प्रमिला देवी विशाल कुमार मुख्तार सिंह अजय कुमार संतोष कुमार परमानंद सिंह रतिरंजन कुमार अनिल कुमार संतोष कुमार रमेश भगत अजय कुमार पुत्रवधू मीना देवी रीना देवी वंदना सिंह अवधेश कुमार संजय कुमार सिमरन कुमारी पुत्री शैल देवी सरोज देवी गीत देवी रीता देवी विकास सिंह आदि शामिल थे।
यें भी पढ़े…
वार्ड संघ बुधवार को अपनी मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-प्रखंड-वार्ड-सं/12/2024/17/18/14/08/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली