
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर , वैशाली : गुरुवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रखंड कार्यालय राजापाकर के परिसर में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक स्नातक महिला पुरुष उम्मीदवारों ने अपने-अपने वोट डाले। बूथों पर महिला पुरुष मतदाताओं की भीड़ देखी गई।
मतदाता बूथो पर पंक्तिबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए शांतिपुर्ण मतदान कर रहे थे। मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय में दो बूथ 85 एवं 85 क बनाए गए थे दोनों बूथो पर कुल तेरह सौ चार महिला पुरुष मतदाता थे। जिसमें शाम 4 बजे तक 693 वोट पड़े। मतदान लगभग 53 प्रतिशत हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था की भारी व्यवस्था की गई थी। दोनों बूथों पर अर्धसैनिक बल के जवान शांति व्यवस्था कायम रखने में मुस्ततैद थे। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में समान्य प्रशासन विभाग के वरीय उप समाहर्ता प्रशांत रमानिया ने सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्र की दूरी पर लगाये गए दो टेंट को हटवाया।पीओ के रूप में जंदाहा के बीडिओ व वरिष्ठ शिक्षक प्रशांत कुमार सिंह. मौजूद थे। सबों की सहभागिता से मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
ये भी पढ़े ...
चेहराकला : तिरहुत स्नातक चुनाव में ६८.०८ प्रतिशत मतदाता ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग |
चेहराकला : तिरहुत स्नातक चुनाव में ६८.०८ प्रतिशत मतदाता ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग |
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली