राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर विद्युत उपकेंद्र के कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा विक्रम कुमार ने बताया है कि ग्रीड मेंटेनेंस को लेकर 33 केवी राजापाकर फीडर में 12, 14 व 16 फरवरी को दोपहर 12 से 4 बजे अपराह्न तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जिसके कारण 33 केवी राजापाकर फीडर से संचालित पीएसएस के सभी 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि उक्त तीनों दिन को समय से पूर्व पानी का भंडारण व विद्युत संबंधी आवश्यक कार्य विद्युत उपभोक्ता अवश्य कर लें ।उसके बाद पूर्व की भांति विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़े…
गोरौल : PDS दुकानदार द्वारा राशन की कालावाजारी करने पर FIR दर्ज |
https://satyamgramnews.in/जन-वितरण-प्रणाली-दुकानदा-2/02/2025/11/18/27/02/sgngoraul/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
Post Views: 180