
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने रात्रि गश्ती के दौरान एक नशाबाज को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर भेजा हाजीपुर कोर्ट। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान हाई स्कूल चौक पर नशे में धूत राजापाकर चौरीपर टोला निवासी सुनील कुमार उम्र 18 वर्ष पिता बैद्यनाथ राय को गिरफ्तार किया एवं थाने पर लाया गया।
जिसमें ब्रेथ इनलाइजर से जांच करने पर अल्कोहल की मात्रा पाई गई। बिहार राज मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे भेजा गया हाजीपुर कोर्ट ।
वैसे वीणा कुमारी थानाध्यक्ष के रूप में योगदान देने के साथ ही वे काफी सक्रिय हो गई हैं। जिसके कारण धंधेबाज नशाबाजों एवं और असामाजिक तत्वों के बीच खौप पैदा हो गया है।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : चोरी हुई बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद,संदिग्ध युवक को भेजा गया जेल |
राजापाकर : चोरी हुई बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद,संदिग्ध युवक को भेजा गया जेल |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली