
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर लगाए गए। अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू करते हुए अंचलाधिकारी ने कई वादों को देखा।
जिसमें मनोज कुमार सिंह पिता स्वर्गीय जयलाल सिंह बनाम देवेंद्र सिंह पिता देवनारायण सिंह दोनों राजापाकर निवासी के दाखिल खारिज के मामले में वादी द्वारा न्यायालय में मामला लंबित होने व साक्ष्य के रूप में कोर्ट कॉपी की छाया प्रति भी दी गई।जिस पर न्यायालय द्वारा फैसला आने तक उभय पक्षों द्वारा विवादित भूमि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
वही राहुल कुमार पिता स्वर्गीय लखनदेव राय बनाम अरुण राय पिता स्वर्गीय राजमोहन राय दोनों बाकरपुर नीरपुर के बीच भूमि पर दखल कब्जा को लेकर हुए विवाद में शिविर में वादी उपस्थित तथा प्रतिवादी अनुपस्थित हुए। दोनों पक्षों को अगले शिविर में पूरी कागजात के साथ आने का निर्देश दिया गया वहीं अमित कुमार पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह बनाम विकास कुमार व राकेश कुमार पिता विप्लव कुमार शर्मा दोनों बैकुंठपुर निवासी के बीच दखल कब्जा को लेकर हुए विवाद में आर ओ को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देते हुए वाद की कार्रवाई समाप्त किया।
थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को स्थल पर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। शिविर मे भूमि विवाद से संबंधित वादी प्रतिवादी की भारी भीड़ देखी गई।
ये भी पढ़े…
पुलिस ने गश्ती के दौरान 20लीटर देशी शराब किया जप्त, FIR दर्ज।
https://satyamgramnews.in/कटहरा-पुलिस-ने-गश्ती-के-दौ/05/2025/30/18/47/45/sgnnetworkchehrakala/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief