राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर लगाए गए।
राजापाकर। राजापाकर के थाना परिसर में शनिवार को पूर्व की तरह भूमि विवाद निवारण शिविर लगाए गए जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी गौरव कुमार की एवं संचालन नव पदस्थापित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। शिविर के संचालन में प्रधान लिपिक प्रमोद राय अमीन विकास कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर चंद्रशेखर कुमार व पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। शिविर में कई भूमि विवाद से संबंधित फरियादी अपने-अपने कागजात लेकर पहुंचे। कई वादों का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया गया।शिविर में एक पक्ष के कृष्ण कुमार पांडे पिता जगदेव पांडे व दूसरे पक्ष के जितेंद्र पांडे पिता कमल पांडे दोनों निवासी ग्राम हरपुर मुकुंद दोनों पक्षों के बीच दखल कब्जा को लेकर विवाद था किंतु दूसरे पक्ष के अनुपस्थित रहने पर नोटिस देकर अगले शिविर में आने को कहा गया। वही एक पक्ष के अमित कुमार पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह एवं दूसरे पक्ष के विकास कुमार पिता बिपलब शर्मा दोनों निवासी ग्राम बैकुंठपुर परंतु दूसरे पक्ष के अनुपस्थित रहने पर नोटिस देकर अगले शिविर में आने को कहा गया। अन्य मामले को भी देखा गया और अपने-अपने कागजात के साथ अगली शिविर में उपस्थित रहने को कहा गया। वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जबकि अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि भूमि विवाद निवारण शिविर के बाद भी दो बजे सेअन्य लोगों की भू- समस्या का निपटारा करने का अधिकतम प्रयास किया जाएगा। ऐसे लोगों को उपस्थित रहने का आवाहन किया गया।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : संकुल स्तरीय मशाल कार्यक्रम आयोजित खेलकूद..
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-संकुल-स्तरीय-मश/05/2025/24/21/05/33/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली