
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के राजापाकर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी कुमार गौरव ने किया एवं संचालन थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने किया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सहित सभी ताजिया के संचालक जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित हुए। सीओ गौरव कुमार एवं थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह वीडियो आनंद प्रकाश ने सभी मुसलमान भाइयों मुहर्रम की अग्रीम शुभकामना देते हुए मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील किया तथा कहा कि जो भी ताजिया संचालक है वे थाने में लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन दे दे। वही आवेदन के साथ हर हर ताजिया संचालक 10/10 कमेटी के लोगों का आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर भी आवेदन के साथ संलग्न करें। वही जुलूस में डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी के साथ हथियार लेकर नहीं चलने का निर्देश दिया।
बैठक में थाना क्षेत्र के बाकरपुर जाफर पट्टी बरियारपुर भलुई राजापाकर उत्तरी राजापाकर दक्षिणी पंचायत के सभी अखाड़ा कमेटी के सदस्य एवं संचालक उपस्थित हुए।
मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव मुखिया संजय राम’ समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह ‘अर्जुन सिंह त्यागी’ मोहम्मद जब्बार अंसारी’ जावेद आलम’ मोहम्मद खालिक’ मोहम्मद शमीम’ मोहम्मद अस्ता अंसारी’ मोहम्मद हुसैन’ मोहम्मद सफीक शाह’ मोहम्मद अब्दुल हक’ मोहम्मद शमशाद शाह’ मोहम्मद मुस्ताक सहित अनेक लोग शामिल है।