
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : राजापाकर हाई स्कूल के मैदान पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में श्रमिक व कलाकार दिन-रात लगे हुए हैं।
विदित हो कि उक्त मैदान के प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है साथ ही दशहरा के दिन रावण वध का भी आयोजन किया जाता है। रावण के पुतले के निर्माण में श्रमिक कलाकार चंदेश्वर राम ब्रह्मदेव राम आदि लगे हुए हैं।
मंगलवार को पुतले का ढांचा तैयार होने के बाद उसे वस्त्र से लिपटाया जा रहा है। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। एक अनुमान के अनुसार लगभग 20 से 25 हजार की भीड़ इकट्ठी हो जाती है।
पुतले का आकार लगभग 50 फीट रखा गया है। पूजा समिति के अध्यक्ष चंदू सिंह ने बताया कि वीर को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस बल अच्छी खासी संख्या में तैनात रहेंगे।
वही पूजा समिति के वालंटियर भी किसी भी स्थिति से निपटने सक्रिय रहेंगे। दर्शकों एवं माता के प्रति आस्था रखने वाले लोगों को बाउंड्री से बाहर पुतला दहन देखने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़े…
वैशाली : मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित*
https://satyamgramnews.in/वैशाली-मां-दुर्गा-पूजा-सम/10/2024/08/15/52/25/sgnnetworkmahua/
रिपोर्ट : राकेश कुमार सिंह,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली