राजापाकर : पंचायत उपचुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह हुआ आवंटित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा । पंचायत उपचुनाव में प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। प्रखंड के लगुरांव बिलंदपुर पंचायत में मुखिया पद राजापाकर दक्षिणी पंचायत में वार्ड सदस्य पद व बैकुंठपुर पंचायत में पंच सदस्य के रिक्त पद के लिए आगामी 9 जुलाई को होने वाले मतदान को ले प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा उपचुनाव में खड़े प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह  गुरुवार को आवंटित किए गए है।

चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रखंड कार्यालय की दीवार पर सूचना पत्र चिपका दिए गए हैं जिससे प्रत्याशी अपना अपना चुनाव चिन्ह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें लगुरांव बिलंदपुर पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी चांदनी कुमारी को मोतियों की माला दिव्या राज को ढोलक सुबोध कुमार साह को कलम दवात चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। राजापाकर  दक्षिणी पंचायत में वार्ड 13 में रिक्त वार्ड सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवारों में कौशल किशोर सिंह को गेहूं की बाली सुनील कुमार को पीपल का पत्ता सुनील कुमार सिंह को घडा छाप आवंटित किया गया हैं।

बैकुंठपुर पंचायत के वार्ड 3 में पंच पद के लिए दो उम्मीदवारों में चंचला देवी को गुड़िया सरोज देवी को चापाकल छाप आवंटित हुए हैं। आगामी 7 जुलाई को चुनाव होंगे व 11 जुलाई को प्रखंड कार्यालय परिसर में मतों की गणना की जाएगी। उसी दिन विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े…

लालू यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध बने,राजद कार्यकर्त्ता में हर्ष;पांच जुलाई को होगा ताजपोशी

https://satyamgramnews.in/लालू-यादव-13वीं-बार-राजद-के-र/06/2025/26/04/39/11/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief