राजापाकर : पत्नी ने भाई एवं भतीजे के साथ मिलकर किया पति की हत्या , तीनों गिरफ्तार।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। सेवानिवृत्त परिचारिका पत्नी ने भाई एवं भातीजा के साथ मिलकर की पति की हत्या। मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाना क्षेत्र के भाथादासी गांव निवासी 75 वर्षीय रामकृत प्रसाद सिन्हा की पत्नी नीलम सिन्हा ने गुरुवार की शाम आठ बजे अपने भाई देसरी थाना क्षेत्र के उफरौल निवासी ब्रजनंदन कुमार एवं भतीजा प्रतीक कुमार के साथ मिलकर लाठी डंडे एवं पारंपरिक हथियार से पीट-पीटकर मार डाला।

हत्या के बाद सभी अपराधी आराम से घर ही पर रूके हुए थे। सुबह जैसे ही घटना की भनक ग्रामीणों को लगी, धीरे-धीरे लोग भीड़ जुटने लगी। लोगों की भीड़ जुटते देख अपराधी ब्रजनंदन कुमार एवं प्रतीक कुमार दोनों मौके से भागने लगे। जिसे देखकर ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया और घटना की सूचना राजापाकर पुलिस को दी।

घटना की सूचना पर राजापाकर थानाध्यक्ष वीणा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और शव को कब्जे में लिया। वहीं घटना की सूचना महुआ एसडीपीओ दुर्गाशक्ति को भी दी गई। सूचना पर महुआ एसडीपीओ दुर्गा शक्ति मौके पर पहुंची तथा मृतक की पुत्रवधू याचना प्रिया से मिलकर पूरे घटना की जानकारी ली। याचना प्रिया ने बताया कि घर में सास ससुर के बीच झगड़ा हुआ था जिस पर सास नीलम सिन्हा अपने भाई एवं भतीजे को बुलाई और तीनों ने मिलकर मेरे ससुर रामकृत प्रसाद सिंहा को पीट-पीटकर मार डाला। जब मैं सुबह सो कर उठी तो सारी घटना के संबंध में पता चला‌। तब मैं जान पायी कि मेरे ससुर की मौत हो चुकी है।

थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। गौरतलब हो कि मृतक रामकृत प्रसाद सिन्हा खादी ग्राम उद्योग छपरा में कर्मचारियों थे तथा वह वहीं से सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह घर ही पर रह रहे थे। जबकि उनकी पत्नी नीलम सिन्हा पीएम श्री गोरखनाथ सूर्यदेव उच्च विद्यालय बैकुंठपुर में परिचारिका के पद पर नियुक्त थी और वहीं से सेवानिवृत हुई थी।

हालांकि संदर्भ में ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त  पर बताया कि उसके घर में रोजाना सास ससुर पुतोह में झगड़ा होता रहता  था,हत्या किसके द्वारा किया गया है यह तो जांच का विषय है पुलिस को निष्पक्ष रूप से जांच करनी चाहिए।

ये भी पढ़े…

पशुओं को बीमारी से बचाव हेतु किया गया टीकाकरण।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-पशुओं-को-बीमारी-से-बचाव-ह/05/2025/08/19/50/00/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली