राजापाकर पुलिस ने छापा मार कर एक कारोबारी के घर से 18 कार्टून फ्रूटी शराब किया जप्त|

वैशाली /राजापाकर : थाना के  पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार के पॉकेट से ऑफिसर चॉइस ब्रांड फ्रूटी 180 एम एल की दो पीस बरामद किया। वही सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसके निशानदेही पर एक कारोबारी के घर छापा माराथा घर के अंदर बने तहखाना से 180 एम एल ऑफिसर चॉइस मेड इन यू पी लिखा हुआ 18 कार्टून 864 पीस विदेशी शराब जप्त किया गया ।

इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले वाहन चेकिंग में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के पॉकेट से दो ऑफिसर चॉइस 180 एम एल फ्रूटी की दो पीस जप्त कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के गौसपुर जान ग्राम निवासी अभिषेक कुमार पिता अवधेश राय एवं दूसरा पटोरी थाना हेतनपुर धमौन ग्राम निवासी राकेश कुमार पिता स्वर्गीय अमरनाथ राय दोनों के पॉकेट से एक-एक फ्रूटी ऑफिसर चॉइस 180 मल का बरामद किया गया।

वही दोनों गिरफ्तार युवक से सख्ती से पूछताछ किए जाने पर और उसके निशान देही पर थाना क्षेत्र के राजापाकर दक्षिण टोला काली मंदिर के पास कारोबारी का घर बताया जैसे ही पुलिस पहुंची एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। पूछने पर अपना नाम हिमांशु कुमार उर्फ दिग्विजय कुमार उम्र 19 वर्ष पिता हिरण प्रताप सिंह देव उर्फ हेमंत कुमार सिंह ग्राम राजापाकर दक्षिण टोला बताया।

उसे गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी लिया गया तो घर में के अंदर एक कमरे में बने तहखाना में ऑफिसर चॉइस ब्रांड की फ्रूटी 18 कार्टून प्रत्येक में 48 पीस 180 एम एल का कुल 155.520 लीटर जप्त किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार हिमांशु कुमार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका चाचा उदय प्रताप सिंह देव पिता अशोक कुमार सिंह देव जो पटना से लाइनअप का काम करते हैं और मेरे पिता हिरण प्रताप सिंह देव शराब लेकर घर पर आते हैं तथा मैं यहां घूम-घूम कर शराब बेचता हूं।गिरफ्तार अभिषेक कुमार राकेश कुमार और हिमांशु कुमार पर प्राथमिक की दर्ज कर आज जेल भेज दिया गया है।

65 वर्षीय व्योबृद्ध ने पुलिस अधीक्षक वैशाली से लगाई न्याय गुहार।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief