राजापाकर : पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |

पुण्यतिथि पर नमन करते शुभेच्छु |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर, प्रकाश वर्मा।पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष व बैकुंठपुर पंचायत के‍ पूर्व मुखिया स्वर्गीय प्रमोद शर्मा की चौथी पुण्यतिथि राजापाकर व्यापार मंडल परिसर में रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधीर कुमार उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति  शिक्षक रामश्रेष्ठ मिश्रा ने की व संचालन शिक्षाविद शैलेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि वे जो कहते थे करते थे हम लोग के साथ उनका विशेष लगाव था। सभी लोगों के साथ मिलजुल कर चलते थे उनमें भेदभाव नहीं था। उनके सांसद प्रतिनिधित्व काल में आम जनता की समस्या को हमेशा सर्वोपरि मानकर उसका हल करने का प्रयास करते थे बैकुंठपुर पंचायत में 1985 से मरणोपरांत तक पैक्स अध्यक्ष रहे पांच साल पंचायत के मुखिया के रूप भी प्रतिनिधित्व किया।

स्वर्गीय रामविलास पासवान के संसदीय कार्यकाल में हमेशा सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। श्रद्धांजलि सभा में अनिल कुमार शर्मा अविनाश कुमार उर्फ ज्योति शर्मा मंजेलाल राय अवधेश मिश्रा हरवंश कुमार मिश्रा राकेश कुमार अरविंद सिंह अमरेंद्र कुमार शंकर अजय सिंह मनोज मिश्रा उपेंद्र सिंह सहित पंचायत के सभी पैक्स अध्यक्ष हीरो राय रमेश राय जयपत सिंह रमेश प्रसाद सिंह संजय सिंह चांदनी देवी कामायनी देवी जितेंद्र कुमार मुकुल रवि रंजन शर्मा शंभू सिंह कुणाल कुमार आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में 675 छात्र-छात्राएं हुए शामिल |

राजापाकर : न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में 675 छात्र-छात्राएं हुए शामिल |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली