
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है। चौक चौराहे व संबंधित लोगों के बीच पैक्स चुनाव की चर्चा चल रही है। पिछले दिनों हाई कोर्ट का फैसला जो पैक्स के पक्ष में आया था उसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा पलट दिए जाने की भी चर्चा की जा रही है।
इस संबंध में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडियो आनंद प्रकाश ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद विभिन्न पैक्सों में सदस्यों की संख्या इस प्रकार हैं, बेरई में 1386 मीरपुर पताढ पैक्स में 1839 राजापाकर उत्तरी पैक्स में 685 राजापाकर दक्षिणी पंचायत में 1879 बाकरपुर में 2790 रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत में 1389 भलुई में 1031लगुरांव बिलंदपुर पैक्स में 1151 नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में 3722 बिशुनपुर बलभद्र उरफ गौसपुर बरियारपुर पैक्स में 1197 बैकुंठपुर पैक्स में 1237 जाफरपट्टी में 2183 सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अंतिम प्रकाशन के बाद दर्ज हैं।
बखरी बराई पंचायत में पैक्स चुनाव नहीं होंगे।वही 17- 18 व 19 नवंबर को नामांकन होंगे 20 व 21नवंवर नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी एवं 23 नवंबर को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन होंगे 1दिसंबर को मतगणना होगी एवं 2 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे और उसी दिन निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
ये भी पढ़े …
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-चोरी-की-मोबाइल-क/11/2024/09/19/20/14/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली