सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर,प्रकाश वर्मा। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को चौथे चरण में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। भारी सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासनिक सुरक्षा के बीच लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुए सुबह से ही विभिन्न बूथों पर महिला पुरुषों की लंबी कतार लगी थी।प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडियो आनंद प्रकाश ने कहा कि सभी 33 मतदान केंद्र थे। कुल 13पैक्सों में से 12 के लिए मतदान हुए।
एक पैक्स बखरी बराई चुनाव नहीं हुआ। मतदाताओं को वोट गिराने में कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि हर पैक्स में संख्या के अनुसार दो से चार बूथ बनाए गए थे। मतदाता सुगमता से अपने-अपने बूथों पर महिला पुरुष अलग-अलग कतार लगाकर वोट गिरा रहे थे। संख्या के अनुसार बुथ अलग-अलग बनाए गए थे। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पंक्ति लगाकर अपना वोट डाला। वही सभी बुथों पर अर्धसैनिक बल डीएपी बल व पुलिस पदाधिकारी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। बुथों पर महिला पुरुषों मतदाताओं के बीच उत्साह देखा गया। 12 पैक्सो के लिए 35 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था जबकि सदस्य पद के लिए 147 उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियो में बंद हो गया। देर शाम मतपेटियों को सुरक्षा बलों के साथ भलुई कॉलेज के कक्ष में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी वैलेट बॉक्सों को जमा किया गया।
सोमवार को आठ बजे से भलुई कॉलेज में मतों की गिनती शुरू होगी। मतो की गिनती के लिए 8 टेबल लगाए गए हैं। विजयी प्रत्याशियों को उसी दिन प्रमाण पत्र दिए जाऐंगे।
यें भी पढ़े…
पैक्स चुनाव् में आधे से अधिक वर्तमान पैक्स अध्यक्ष की जीत।
https://www.facebook.com/share/v/15PQovqUmd/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली