
राजापाकर प्रखंड के बेलकुंडा चौक पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मंत्री का स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्त्ता।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक पर पटना से उजियारपुर अपने लोकसभा क्षेत्र जाने के क्रम में गुरूवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया है। जैसे ही मंत्री महोदय की गाड़ी बेलकुंडा चौक पहुंची कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर गाड़ी से उतरकर उनका अभिवादन किया।

मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने एनडीए की सरकार बनाने में अपना पुरजोर मेहनत किया इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। भाजपा ने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। यह सब आप सभी के मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है।
स्वागत करने वालों में जिलाअध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी प्रिय रंजन दास, प्रखंड मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी कुमार राकेश, मंडल उपाध्यक्ष सानू झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुमार मस्ताना, युवा उपाध्यक्ष रजनीश कुमार शर्मा, श्याम श्याम सुंदर शर्मा, अमर वर्मा, अरमान अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।