
हाथो में रंग गुलाल लिए युवा व् बच्चे।
राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क।
वैशाली /राजापाकर :भाईचारा और सद्भाव का पर्व होली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। 90प्रतिशत लोगों ने रविवार को रात्रि में होलिका दहन एवं सोमवार को होली का त्यौहार मनाया।कुछ क्षेत्रों में होली का त्यौहार मगंलवार को भी मनाया गया है।.महिलाएं जो फागुन डोरा बांधने का त्योहार करती है उसने आज होली का त्यौहार मनाया। बच्चों में होली को लेकर खास उत्साह देखा गया जमकर विभिन्न रंगों से पिचकारी भर लोगों के उपर रंग डाला। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह अपने सुरक्षा बलों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों में भ्रमण करते रहे। सोमवार की संध्या बेला में बच्चों द्वारा घर-घर जाकर बड़ो के पैर पर अबीर रखकर आशीर्वाद लिया। जबकि बड़े लोग एक दूसरे के गाल पर अभी लगाकर गले से मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। प्रखंड मुख्यालय रराजापाकर बाजार स्थित भोले बाबा एवम बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भक्तिमय गाना एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया गया।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief