सत्यम ग्राम न्यूज़ , र्वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा का त्यौहार धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को विभिन्न पूजा पंडालो द्वारा माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। थानाध्यक्ष वीणि कुमारी द्वारा पूजा पंडालों के व्यवस्थापकों को रविवार को हर हाल में सुबह विसर्जन करने का निर्देश दिया था।
आज अधिकतर पूजा पंडालो के दुर्गा पूजा समिति के व्यवस्थापकों द्वारा आज अपने-अपने नजदीक पोखरों तालाबों के पानी में माता दुर्ग की मूर्ति का विसर्जन किया गया। मालूम हो कि नदियों में मूर्ति विसर्जन का प्रशासन का आदेश नहीं था। कार्यक्रम में दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए। जिसमें राजेश कुमार हजारी चौधरी, राजीव कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : दुर्गा पूजा में दो दिवसीय भंडारे का हुआ आयोजन |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली