
राजापाकर प्रखंड में युद्ध स्तर पर बनाया गया आयुष्मान कार्ड|
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो ,वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखड समेत अन्य प्रखंडो में जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड युद्ध स्तर पर बनाया गया। प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश कार्यों में तेजी लाने के लिए तत्पर रहे। प्रखंड अंतर्गत लंगुराव विलंदपुर पंचायत में मुखिया रवि कुमार महतो एवं पंचायत सचिव राधाकृष्ण पासवान के देखरेख में पंचायत के सभी पीडीएस दुकान में कैंप करके आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया। वहीं बाकरपुर तथा जाफरपट्टी पंचायत के पीडीएस दुकानों पर पंचायत सचिव रामनरेश कुमार की देखरेख में पीएम आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया।
भलुई पंचायत में मुखिया उपेंद्र राय एवं जनसेवक सह पंचायत सचिव रामनरेश कुमार के सफल संचालन में आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया। गौसपुर बरियारपुर पंचायत में मुखिया रामप्रवेश पासवान एवं पंचायत सचिव ने जोर-शोर से आयुष्मान कार्ड बनवाया। राजापाकर उतरी पंचायत में मुखिया सरिता पटेल, पंचायत सचिव, विकास मित्र, पंचायत के सभी पीडीएस दुकानदारों के अलावा समाजसेवी मुकेश पटेल ने जोरशोर से आयुष्मान कार्ड बनवाया।