
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : प्रखंड स्तरीय जन सुराज कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को के सी आई विद्यालय राजापाकर के परिसर में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी उपस्थित हुए। बैठक में प्रखंड स्तरीय संगठन का गठन किया गया एवं सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार शंकर संगठन महासचिव दीपक कुमार सिंह महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष चंचला पासवान किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंभू शर्मा युवा अध्यक्ष विकास कुमार सोशल मीडिया प्रभारी अमरजीत कुमार कार्यालय प्रभारी उज्जवल आनंद उर्फ गोलू सिंह बनाए गए।वहीं प्रखंड उपाध्यक्ष की नौ लोगों को जिम्मेदारी दी गई।
प्रखंड प्रवक्ता अविनाश कुमार मुख्य वक्ता मृत्युंजय सिंह बनाए गए। प्रखंड संयोजक अखिलेश पासवान एवं प्रखंड अभियान समिति में चार सदस्य जितेंद्र वर्मा अखिल आनंद इंतखाब आलम एवं दीपक कुमार बनाए गए। प्रखंड स्तर पर अभी तक 251 सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने कहा कि जन सुराज का मुख्य मूल मंत्र सही लोग, सही सोच एवं सामूहिक प्रयास है. जिससे हमारा बिहार विकसित होगा। आगामी 2 अक्टूबर को पटना में पार्टी का घोषणा होगा। जिसमें पूरे बिहार से 2 करोड लोग उपस्थित होंगे। पार्टी का मुख्य उद्देश्य पलायन को रोकना, बेरोजगारों को रोजगार देना, शिक्षा में आमूल परिवर्तन करना है|
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार शंकर ने किया तथा संचालन शिक्षाविद संजय कुमार झा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी मुख्य अतिथियों को प्रखंड अध्यक्ष द्वारा शौल देकर सम्मानित किया गया| मौके पर जन सुराज कार्यकर्ताओं में कुणाल कुमार धीरेंद्र मिश्रा मनोज निराला एसपी सिंह रामनरेश सिंह प्रोफेसर संजय झा अरशद हुसैन विनय पासवान उषा देवी शोभा देवी आरती देवी रीना देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े…
रिपोर्ट : राजेंद्र कुमार सिंह, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief