राजापाकर : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत लाभुकों कोदी गई राशि।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर :  भारतीय स्टेट बैंक राजापाकर में पटना हाइब्रिड के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत ग्राहक स्वर्गीय प्रमिला देवी पति संजय राय ग्राम राजापाकर उत्तरी चौड़ीपर निवासी नॉमिनी धीरज कुमार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत2लाख रूपये बीमा की राशि दी गई।

इस योजना के संदर्भ में स्थानीय इस बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार के द्वारा ग्राहकों को जागरूक किया गया और बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख रुपए की बीमा राशि प्रदान की जाती है। जिनकी वार्षिक प्रीमियम राशि 436 व 20 रूपये होती है इस योजना से जुड़ने के लिए ग्राहकों को सलाह व जानकारी दी गई।

बैंक के सभी खाताधारियों को बताया गया कि उनका बैंक में सेविंग अकाउंट है तो इस दोनों तरह का इंश्योरेंस जरूर करावे, ताकि कोई घटना होने पर उन्हें भविष्य मे लाभ होगा पैसा नगद नहीं देना है। यह उनके खाते से ही प्रति वर्ष अकाउंट से कटेगा। इससे उन्हें जमा करने की परेशानी भी नहीं होगी। उपस्थित लोगो मे क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नवीन कुमार धर्मेंद्र कुमार राकेश रंजन चंद्रशेखर राय रोकड़ अधिकारी राज बलराम दास अनिल राजा  मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़े…

भाकपा माले की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।

https://satyamgramnews.in/लालगंज-भाकपा-माले-की-बैठक/05/2025/28/20/55/26/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली