
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत योग्य लाभुको का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप का आयोजन किया गया।
राजापाकर प्रखंड के वैसे लाभार्थी जो विभिन्न कार्यों में रुचि रखते हैं लाभ ले सकते हैं जिसमें बढई, नाव बनाने वाले, लोहार ,टूल्कित निर्माता, ताला बनाने वाले, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, टोकरी ,चटाई, झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया खिलौने बनाने वाले, नाई का कार्य करने वाले, माला निर्माण करने वाले, धोबी का कार्य करने वाले ,मछली पालन ,जाल निर्माता आदि ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैसे लोगों को बैंक द्वारा उन्हें लोन मुहैया कराया जाएगा । जिससे वह अपने कार्यों को बेहतर बनाकर ज्यादा से ज्यादा आय प्राप्त कर सकते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत वार्डों के व्यक्ति जो कार्य करना चाहते हैं प्रखंड कार्यालय आकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
लाभुकों को प्रशिक्षण के दौरान पैसे भी दिए जाऐंगे और 15हजार तक के टूल किट के अलावे दो किस्तों में बैंक से लोन उपलब्ध कराए जाऐंगे जिससे सभी लोग प्रशिक्षण पाने के बाद अपना निर्माण कार्य कर सके। वही बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि आज शिविर में 78 लोगों द्वारा आवेदन दिए गए हैं,
वहीं उन्होंने प्रखंड वासियों को इसका प्रचार प्रसार करने जनप्रतिनिधियों मुखिया, समिति सदस्य ,वार्ड सदस्य, सरपंच, पंचों को आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र से जो बेरोजगार युवक कार्य करना चाहते हैं वह प्रखंड कार्यालय में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करावें।
ये भी पढ़े…
निजी अस्पताल की मनमानी इलाज़रत मरीज को बनायाबंधक परिजन परेशान
https://satyamgramnews.in/पटना-निजी-अस्पताल-की-मनमा/09/2024/23/14/49/09/satyamgramnewsnetwork/
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली