
सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर। थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी शुभ नारायण राय के पुत्र रोहित कुमार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस की चोरी चले जाने की सूचना थाने में दी है। इस मामले में रोहित कुमार ने बताया है कि बीते दिन बैकुंठपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश राय की पुत्री की शादी में भोज खाने गया था।
इस दौरान उसने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक स्थानीय निवासी सुबोध राय के दरवाजे पर खड़ा कर भोज खाने चला गया। कुछ देर बाद जब भोज खाकर लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। अपने स्तर पर काफी खोजबीन की परंतु बाइक नहीं मिली। तब जाकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं थानाअध्यक्ष वीणा कुमारी ने बताया कि बाइक की बरामदी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़े…
अंचल कार्यालय द्वारा मृतक के परिजनो को सौंपा गया आपदा का चेक।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली