
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पश्चिम टोला वार्ड नंबर दो निवासी दीपलाल राय की 55 वर्षीया पत्नी मंजू देवी की आज सुबह 4 बजे हाजीपुर के पावर हाउस के पास बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई।महिला के मौत के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दीपलाल राय के पुत्र मनोज कुमार अपनी मां के साथ बाइक से नए घर में देवता की स्थापना के लिए हाजीपुर कौनहारा घाट गंगा का मिट्टी लाने जा रहे थे।
हाजीपुर जाने के दौरान पावर हाउस के आगे रोड किनारे जमा कचरे के सामने एक पाड़ा जानवर मृत रोड पर पड़ा हुआ था बाइक सवार मनोज कुमार उस पाड़े को नहीं देख सका एवं उसके ऊपर से बाइक चला दी जिससे उसके पीछे बैठी मां मंजू देवी बाइक से पीछे की ओर सड़क पर गिर गई।
परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि सड़क पर गिरते समय ही महिला बेहोश पड़ी थी ब्रेन हेमरेज की आशंका व्यक्त की जा रही है।वहीं सदर अस्पताल में मृत घोषित करने के बाद शव को उसके घर राजापाकर पश्चिम टोला लाया गया।
जहां मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। दीपलाल राय गाड़ी बिल्डिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनको दो लड़का व एक लड़की है।
BIHAR NEWS:समाहरणालय कैंपस तथा पुलिस लाइन में खुला पालना घर।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली